First Surgery: वैज्ञानिकों का दावा- 31 हजार साल पहले गुफाओं में हुई थी पहली सर्जरी, जानें कहां कैसे मिले सुबूत
गुफाओं में रहने वाले लोगों ने करीब 31 हजार साल पहले पहली सर्जरी कर मरीज की जान बचाई थी। वैज्ञानिकों को दुनिया के सबसे पहले हुए सफल अंग-विच्छेद के प्रमाण मिले हैं। बोर्नियो के एक सुदूर कोने में इन हड्डियों के अवशेष मिले हैं।