SL vs PAK Asia Cup: फाइनल से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया, रविवार को खिताबी भिड़ंत
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.1 में सभी विकेट गंवाकर 121 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 17 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।