Bhiwani Karate Academy

Bhiwani Karate Academy
Join Now

Ticker

8/recent/ticker-posts

पराक्रमी योद्धा फाउंडेशन द्वारा सेवा की मिसाल: जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए स्वेटर वितरण व शिक्षा सहायता

सेवा की मिसाल: जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए स्वेटर वितरण व शिक्षा सहायता

डेक-लाइन: प्राकर्मी योद्धा फाउंडेशन द्वारा आयोजित सामाजिक सहायता कार्यक्रम 

भिवानी,20 दिसंबर: प्राकर्मी योद्धा फाउंडेशन (प्रस्तावित – पंजीकरणाधीन) द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए एक सामाजिक सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को स्वेटर एवं शैक्षणिक सहायता सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन श्री राजकुमार तंवर ने भाग लिया और अपने संबोधन में कहा—

“यह पहल एक ऐसे वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, जो इसी स्कूल में ज़मीन पर बैठ कर पढ़े हैं, की संवेदनशील सोच का परिणाम है, जो सदैव वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के कल्याण के लिए समर्पित रहते हैं। प्राकर्मी योद्धा फाउंडेशन इसी विचारधारा का विस्तार है और आने वाले समय में यह संस्था शिक्षा-सहायता से जुड़े व्यापक कार्यक्रम प्रारंभ करेगी।”

कार्यक्रम के समन्वय में श्री रमेश कुमार, प्रधानाचार्य, एम.डी. पब्लिक स्कूल, समाजसेवी अतर सिंह, मास्टर मनोज कुमार, बहन वीरमति सिन्हा, एडवोकेट संजय अग्रवाल, आशिष प्रजापति, श्रीमती सुमन माला, जितेन्द्र भाटिया, इंजीनियर हिमांशु, विशाल जालंधरा, मास्टर रामभगत, भूप प्रजापति, अनिशा वर्मा एवं फाउंडेशन टीम के सदस्य, स्थानीय शिक्षकों तथा स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

फाउंडेशन की ओर से बात करते हुए बहन वीरमति ने बताया कि यह गतिविधि प्री-लॉन्च चरण का हिस्सा है। इस पायलट चरण के माध्यम से विद्यार्थियों की वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन किया जा रहा है, जिसके उपरांत पुस्तक सहायता, अध्ययन सामग्री वितरण एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। 

उन्होंने मानव कल्याण की इस मुहिम से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए मोबाइल नंबर 8131016788 (WhatsApp) भी साँझा किया।

कार्यक्रम के समापन के बाद फाउंडेशन की टीम ने 3 जनवरी को माता सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस पर ढाना रोड, मिनी बाईपास पर खुलने वाले फाउंडेशन के कार्यालय का निरीक्षण भी किया और अपने सुझाव —जैसे कि कार्यालय में किन-किन सुविधाओं की व्यवस्था होनी चाहिए, कॉन्फ्रेंस-कम-मीटिंग रूम कितना बड़ा हो, इत्यादि पर सुझाव दिए ।