Bhiwani Karate Academy

Bhiwani Karate Academy
Join Now

Ticker

8/recent/ticker-posts

बीरेंद्र जालंधरा फाउंडेशन ने दूसरी पुण्यतिथि पर बीरेंद्र जालंधरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

बीरेंद्र जालंधरा फाउंडेशन ने दूसरी पुण्यतिथि पर बीरेंद्र जालंधरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

भिवानी, 19 फरवरी : बीरेंद्र जालंधरा फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वर्गीय बीरेंद्र जालंधरा जी की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर भारत सरकार में वरिष्ठ अधिकारी विजेंद्र कुमार जी ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बीरेंद्र जालंधरा जी अत्यंत कर्मठ, जुझारू एवं समर्पित समाजसेवी थे। उनके साथ कार्य करने का अनुभव प्रेरणादायक रहा है। आज हम सभी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
फाउंडेशन के संस्थापक विशाल जालंधरा ने कहा कि हम अपने पिता जी के सिद्धांतों और मूल्यों को ही अपना मार्गदर्शन मानते हैं। उन्हीं की प्रेरणा से हम समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और आगे भी उनके बताए रास्ते पर चलते रहेंगे।
इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष संतोष देवी, सह-संस्थापक हिमांशु जालंधरा, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन राजकुमार तंवर, तिगड़ाना के पूर्व सरपंच राजकुमार, प्राध्यापक राजेश मुंढाल, दिनेश वर्मा, आशीष प्रजापति, सुमन माला, भूप सिंह प्रजापति, जितेंद्र भाटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे |