Bhiwani Karate Academy

Bhiwani Karate Academy
Join Now

Ticker

8/recent/ticker-posts

शहीदी दिवस पर इंडियन हाई स्कूल में शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।


शहीदी दिवस पर इंडियन हाई स्कूल में शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
भिवानी, 23 मार्च: शहीदी दिवस के अवसर पर आज ढाणा रोड स्थित इंडियन हाई स्कूल में शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस को याद करते हुए सभी ने उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों व शहीदों पर आधारित कविताओं की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर इंडियन हाई स्कूल के प्रिंसिपल पृथ्वी सिंह सैनी व समाजसेवी अजीत सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीदों का नाम रहेगा” के नारों के साथ हमें महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
बीरेंद्र जालंधरा फाउंडेशन के संस्थापक विशाल जालंधरा ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत के कारण ही आज हम स्वतंत्रता की सांस ले रहे हैं। शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर धनश्याम शर्मा व अनिल वत्स ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर इंडियन हाई स्कूल के प्रिंसिपल पृथ्वी सिंह सैनी, समाजसेवी अजीत सिंह, दुर्गा हाई स्कूल के प्रिंसिपल घनश्याम शर्मा, जिले सिंह, अनिल शर्मा वत्स, बीरेंद्र जालंधरा फाउंडेशन के संस्थापक विशाल जालंधरा, मंजीत सिंह भोरिया, धर्मवीर, ममता, अंजू, हर्षिता, मुस्कान, दीपिका, सोनू, गौरव, आरती, सिमरन, खुशी, मनप्रीत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।