Bhiwani Karate Academy

Bhiwani Karate Academy
Join Now

Ticker

8/recent/ticker-posts

लॉकडाउन में घर की छत पर उगाईं सब्जियां

महाग्राम पंचायत गंगा में गुरु जंभेश्वर मंदिर के प्रधान ने लॉकडाउन के दौरान समय का सदुपयोग करते हुए छत पर ऑर्गेनिक सब्जियां लगाई है। जिससे सब्जी उत्पादन के साथ-साथ दूसरों को भी छत पर सब्जी लगाने की प्रेरणा मिल रही है। वहीं राष्ट्रीय किसान संगठन की ओर से भी चलाई गई मुहिम एक बेल परिवार के लिए के तहत भी शहर और गांव में काफी लोग बेल और मसाले उगा रहे हैं।
गांववासी रामजी लाल गोदारा ने बताया कि लाॅक डाउन के शुरुआती दिनों से ही लोगों में सब्जी, दूध और अन्य रोजाना जरूरत की चीज खरीदने के लिए चिंता बनी हुई थी। इसके चलते उन्होंने घर की छत पर प्रयोग के तौर पर मिट्टी डालकर सब्जी उगाई ताकि सप्ताह में दो दिन घर की सब्जी मिल जाए तो भी अन्य 5 दिन में दाल और बेसन आधारित अन्य सब्जियों से गुजारा हो सके। जिससे भिंडी व टमाटर के पौधों से उत्पादन मिलना शुरू हो गया है, जबकि घी, ककड़ी, तोरी और अन्य बेल भी जल्दी ही उत्पादन शुरू हो जाएगा।
इसके अलावा घर की छत पर तुलसी व एलोवेरा के पौधे लंबे समय से लगाए हुए हैं। परिवार के लोग इनमें पानी दे देते हैं और समय-समय पर निराई गुड़ाई कर रहे हैं, हालांकि अब छत पर बड़े गमले बनाकर बेल और सब्जी उगाने का प्रयास अगले स्तर पर शुरू करेंगे जिससे और ज्यादा
लाभ मिलेगा।
{राष्ट्रीय किसान संगठन की मुहिम के तहत लगा रहे बेल: इसी प्रकार राष्ट्रीय किसान संगठन के आह्वान पर जिले में किसान शहर और गांव में अपने घर के गमलों और छत पर सब्जी की बेल व मसाले उगा रहे हैं। संगठन जिला अध्यक्ष मिट्ठू कंबोज ने बताया कि आसपास की सब्जी बाड़ी से किसान घीया तोरी लाैकी की बेल लगाकर मुहिम से जुड़ रहे हैं और इसके साथ ही गमलों में पुदीना मिर्च टमाटर ग्वार फली व अन्य फलीदार बेल और मसाले उगा रहे हैं जो थोड़ी सी मिट्टी और जगह में भी
फलते फूलते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/haryana/hisar/fatehabad/news/vegetables-grown-on-the-roof-of-the-house-in-lockdown-127302977.html