Bhiwani Karate Academy

Bhiwani Karate Academy
Join Now

Ticker

8/recent/ticker-posts

किशोरी से दुष्कर्म, दो पर मामला दर्ज

जिले के एक गांव में एक किशोरी से गांव के ही दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 1 अप्रैल 2020 को वह किसी काम से होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही विकास व आर्यन उसे जबरदस्ती उठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। उसके विरोध करने व इस बारे किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने पहले तो डर के मारे परिजनों को नहीं बताया।
दोनों की हरकतों से परेशान होकर उसने बीते दिवस इस संबंधी परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी एसआई सुनीता रानी ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को काबू कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/haryana/hisar/fatehabad/news/teenager-raped-case-filed-against-two-127302982.html